Category: Education
Date: 28 Aug 2026
रक्षाबंधन का त्योहार इस बार कई ज्योतिषीय संयोगों के बीच 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा.इस साल श्रावण पूर्णिमा 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह तक रहेगी पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक बताया गया है.इस बार रक्षाबंधन के साथ पंचक को लेकर भी चर्चा है. पंचांग के अनुसार पंचक की अवधि 27 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक बताई जा रही है.इस वर्ष इसे राज पंचक बताया जा रहा है.इस साल भद्रा 27 अगस्त को ही समाप्त हो जाएगी , 28 अगस्त को राखी बांधने के समय भद्रा नहीं रहेगी. इसलिए रक्षाबंधन के दिन सुबह राखी बांधने में भद्रा की बाधा नहीं बताई जा रही है.28 अगस्त को साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है. हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा.भारत में ग्रहण दिखाई न देने के कारण यहां सूतक लागू नहीं माना जाएगा
राखी बांधने का मुख्य शुभ समय --- 28 अगस्त को सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक राखी बांधने का शुभ समय रहेगा।
लाभ मुहूर्त -- 7:33 से 9:10 बजे
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त - 9:10 से 9:48 बजे तक रहेगा।
सुबह संभव न होने पर दोपहर -- 12:23 से 2 बजे तक भी राखी बांधी जा सकती है।