मेष
(जनवरी 12 - जनवरी 18)
मेष राशि के लिए यह सप्ताह सूर्य शुक्र और मंगल गोचर के प्रभाव से मेष राशि के जातको के लिए लाभदायक होगा। सप्ताह के आरंभ में आपको कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान मिलने का योग बना हुआ है। आपको धार्मिक यात्रा और पुण्य लाभ पाने का भी मौका मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आपके ऊपर काम का अधिक दबाव रहेगा जबकि सप्ताह के अंतिम चरण में आपको कोई सरप्राइज लाभ मिल सकता है। नौकरी बदलने के प्रयास में लगे जातकों को सकारात्मक खबर मिल सकती है। आपकी कमाई भी इस हफ्ते अच्छी रहेगी।किसी मित्र या संबंधी का अपने वादे से मुकरना आपको तनाव दे सकता है। इसलिए दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें। दूसरों पर भरोसा करने की बजाय अपने विवेक के निर्णय को प्राथमिकता देना उचित रहेगा।
वृषभ
(जनवरी 12 - जनवरी 18)
वृषभ राशि के जातको के लिए जनवरी महीने का यह सप्ताह उत्साहवर्धक रहेगा। राशि स्वामी शुक्र सप्ताह के आरंभ ही मकर राशि में गोचर करेंगे जहां सप्ताह के मध्य में सूर्य की युति होने से आपकी लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। आपको इस सप्ताह भौतिक सुख साधन और आर्थिक लाभ का मौका मिलता रहेगा। किसी महिला मित्र की मदद से आपको फायदा होगा। आपके वैवाहिक जीवन के लिए भी यह सप्ताह सुखद है। आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी।कोई काम मन के अनुसार न होने पर तनाव न लें। धैर्य और सहनशीलता बनाए रखना जरूरी है। गुस्से और आवेश में आने से परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। पैतृक संपत्ति से जुडे काम अभी स्थगित रखें।
मिथुन
(जनवरी 12 - जनवरी 18)
जनवरी महीने का यह सप्ताह मिथुन राशि के लोगों के लिए रोमांचक रहेगा। सप्ताह के आरंभ में आपके ऊपर काम का अधिक दबाव रहेगा। आपकी राशि से इस हफ्ते अष्टम भाव में शुक्र का गोचर होने जा रहा है ऐसे में आपको कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा। आपके कामकाज में कुछ बदलाव होगा। अधिकारियों की ओर से कुछ नई जिम्मेदारी मिलेगी जिससे आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको अचानक से धन का लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से आपको प्रसन्नता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। कानूनी मामलों में लापरवाही से बचें।आपकी लापरवाही की वजह से बनते कामों में रुकावट आ सकती है। किसी भी तरह का पेपर वर्क करते समय सावधानी रखें। इस समय बाहरी गतिविधियों में ज्यादा व्यस्त रहना समय और पैसे की बर्बादी हो सकता है।
कर्क
(जनवरी 12 - जनवरी 18)
कर्क राशि के लिए यह सप्ताह आरंभ में मानसिक उलझन भरा रहेगा। राशि स्वामी चंद्रमा शुरू में नीच के होकर आपको तनाव देंगे लेकिन सप्ताह के मध्य से सूर्य का गोचर सप्तम भाव में होने से आपके लिए लाभ और सम्मान का योग बनेगा। आपको सरकारी क्षेत्र से फायदा मिलेगा। कमाई में भी वृद्धि होगी और आपको वैवाहिक जीवन में सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आपके लिए सप्ताह यात्रा और पुण्य लाभ का भी संयोग बना रहा है। आपको मित्रों और ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। कोई नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए अपने निजी कामों में ही व्यस्त रहें। अपनी क्षमता के अनुसार ही किसी से वादा करें, वरना तनाव बढ सकता है।
सिंह
(जनवरी 12 - जनवरी 18)
सिंह राशि के जातको के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सप्ताह के आरंभ में सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ लाभदायक रहेगा और आर्थिक लाभ और मान सम्मान भी मिलेगा। लेकिन सप्ताह मध्य में सूर्य के मकर राशि में गोचर कर जाने से आपको सरकारी काम में बाधा और परेशानी हो सकती है। पिता की सेहत को लेकर भी आपको इस समय सजग रहना होगा। वाणी व्यवहार पर संयम रखना होगा नहीं तो मान सम्मान की हानि हो सकती है। जोखिम वाले निवेश और काम से आपको बचना होगा। अपनी भावनाओं और आवेश पर नियंत्रण रखें। छोटी बात पर किसी से कहासुनी हो सकती है। बच्चों की परेशानियों के समाधान के लिए कुछ समय उनके साथ जरूर बिताएं।
कन्या
(जनवरी 12 - जनवरी 18)
यह सप्ताह कन्या राशि के जातकों के लिए उत्साहवर्धक रहेगा। आपको सप्ताह के आरंभ में कुछ मानसिक परेशानी हो सकती है लेकिन सप्ताह मध्य से आपका समय फिर अच्छा हो जाएगा। आपकी राशि से इस सप्ताह सूर्य और शुक्र का गोचर पंचम भाव में होने जा रहा है। ऐसे में प्रेम संबंध में संयम और सतर्क रहना होगा। लेकिन शिक्षा और करियर के लिए समय अच्छा रहेगा। आपके प्रयास फलीभूत होंगे। विदेशी क्षेत्र से भी आपको फायदा होगा। कानूनी मामलों में आपका पक्ष प्रबल रहेगा। धन संपत्ति का भी आप लाभ प्राप्त कर पाएंगे। लेकिन सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। बेवजह की आवाजाही में समय और पैसा बर्बाद न करें। किसी तरह का जोखिम न लें। गुस्से और आवेश पर काबू रखें। किसी नजदीकी संबंधी या मित्र से वाद विवाद की स्थिति बन सकती है।
तुला
(जनवरी 12 - जनवरी 18)
तुला राशि के जातको के लिए जनवरी महीने का यह सप्ताह आत्मविश्वास को बढाने वाला रहेगा। आप धन वैभव प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप कोई साहसिक फैसला लेकर लाभ अर्जित कर पाएंगे। भाई बहनों से आपको सहयोग मिलेगा। आपके सितारे बताते हैं कि इस सप्ताह आप शिक्षा, बैंकिंग, इंश्योरेंस के काम में खूब लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपके लिए इस सप्ताह के मध्य में कोई सरप्राइज का भी संयोग बना हुआ है। अधिकारीवर्ग से आपको सपोर्ट मिलेगा। आपकी कमाई में भी इस समय वृद्धि होगी। आप आर्थिक लाभ से आनंदित होंगे। बिना सोचे समझे दूसरों की बातों पर भरोसा न करें, वरना मुसीबत में पड सकते हैं। अपने फैसले को प्राथमिकता दें। कामों में मेहनत बढ़ाने की भी जरूरत है। अनावश्यक आवाजाही से परहेज करें।
वृश्चिक
(जनवरी 12 - जनवरी 18)
जनवरी महीने का यह सप्ताह वृश्चिक राशि के लिए लाभदायक रहेगा। सूर्य शुक्र और मंगल के गोचर से इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ और सम्मान मिलेगा। आपको किसी अप्रत्याशित क्षेत्र से धन का लाभ मिल सकता है। आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। जो जातक नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं उनको कामयाबी मिलेगी। किसी पुराने मित्र या सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। बड़े भाई से आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामले में भी इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। किसी भी महत्वपूर्ण काम के लिए जल्दबाजी में फैसला न लें। अपनी बनाई नीतियों के अनुसार ही आगे बढें। कुछ लोग जलन की वजह से नकारात्मक स्थिति बना सकते हैं, पर इन बातों पर ध्यान न देकर अपने काम में लगे रहें।
धनु
(जनवरी 12 - जनवरी 18)
यह सप्ताह धनु राशि के लिए शुभ रहेगा। राशि स्वामी की शुभ दृष्टि आपकी राशि पर बनी हुई है। आपका मन धर्म अध्यात्म के काम में लगेगा। आप दान पुण्य और अध्यात्म में रुचि लेंगे। आपको आर्थिक लाभ मिलने का भी संयोग बना रहेगा। आपको सरकारी काम में इस सप्ताह भाग्य सफल बनाएगा। नौकरी में आपके लिए इस सप्ताह और लाभ और सम्मान का योग बना हुआ है। आपको इस सप्ताह के अंत में परिजनों से मिलने का मौका मिलेगा। कोई पुराना मित्र या परिचित भी आपसे अचानक मिल सकता है। दूसरों की बातों में न आकर अपनी सूझबूझ से काम लें, वरना वाद विवाद और झगडे की स्थिति बन सकती है। इससे कोर्ट कचहरी के चक्कर भी लग सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने निजी कामों में ही व्यस्त रहें।
मकर
(जनवरी 12 - जनवरी 18)
मकर राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा है। आप उत्साह और जोश से भरपूर बने रहेंगे। सप्ताह के आरंभ में शुक्र का गोचर आपकी राशि में होने से आपको भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। धन लाभ का भी संयोग बनेगा। इस सप्ताह आप जीवनसाथी के साथ किसी शुभ और पुण्य काम में भाग ले सकते हैं। आपको पिता और पिता पक्ष से फायदा हो सकता है। आपके लिए सप्ताह के अंत में कुछ अप्रत्याशित लाभ का भी संयोग बन रहा है। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का संयोग बनेगा। दोपहर बाद बच्चों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है। नकारात्मक विचारों को जगह न दें। आपकी परेशानी में भाई बहनों का सहयोग मिलेगा, इसलिए उनके साथ संबंध मधुर रखें।
कुंभ
(जनवरी 12 - जनवरी 18)
कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह दुविधा और उलझन भरा रहेगा। आपको आवेश और क्रोध पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत के मामले में भी आपको अपना ध्यान रखना होगा। नौकरी में आपके अधिकारी आपके किसी काम से नाराज हो सकते हैं इसलिए काम में लापरवाही से बचना होगा। आपके लिए जरूरी है कि साफ और स्पष्ट रहें, बातों को दबाएंगे तो बात और बढेगी। खान पान में आपको संयम रखना होगा। शेयर बाजार से इस सप्ताह आपको दूरी बनाए रखने की जरूरत है। वैसे इस सप्ताह आपको कुछ अचानक लाभ भी मिलेगा और दान पुण्य से आपको फायदा भी मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। समय के अनुसार खुद में बदलाव और परिपक्वता लाएं। कभी कभी गुस्सा और हस्तक्षेप परिवार के लिए परेशानी बन सकता है। दूसरों के मामलों में ज्यादा रुचि न लें। कोई निजी समस्या भी परेशान कर सकती है।
मीन
(जनवरी 12 - जनवरी 18)
मीन राशि के जातकों के लिए जनवरी का यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। आपको इस सप्ताह आर्थिक लाभ के साथ ही साथ खर्च के लिए भी तैयार रहना होगा। सरकारी योजनाओं का आप लाभ ले पाएंगे। आपको मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग पाने के लिए वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा। पिता की ओर से आपको सहयोग मिलेगा लेकिन भाइय़ों के साथ सहयोग में कमी का अहसास हो सकता है। आपको वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। संतान की सफलता से प्रसन्नता होगी। सेहत का ध्यान रखें। सही समय पर सही फैसला लेना जरूरी है। ज्यादा सोच विचार में समय न लगाएं और आत्मविश्वास बनाए रखें। बैंक या निवेश से जुड़ा कोई काम न होने पर झुंझलाहट रह सकती है। खर्चों की स्थिति बनी रहेगी।