Category: Education
Date: 01 Jan 2026

नया साल 2026 में मेष राशि के जातकों के लिए वार्षिक राशिफल
नया वर्ष 2026 मेष राशि के जातकों के लिए थोड़ा संघर्षपूर्ण रह सकता है, लेकिन इसके साथ ही आपको सफलताएँ भी प्राप्त होंगी। इसका मुख्य कारण यह है कि शनि बारहवें भाव अर्थात मीन राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं गुरु वर्ष के दौरान तीन राशियों का परिवर्तन करेंगे l वर्ष की शुरुआत में मिथुन राशि (तृतीय भाव) में, वर्ष के मध्य में कर्क राशि (चतुर्थ भाव) में,और नवंबर में सिंह राशि (पंचम भाव) में प्रवेश करेंगे। राहु 11वें भाव में तथा केतु 5वें भाव में स्थित रहेंगे। जब शनि 12वें भाव में होते हैं, तो जीवन में कुछ अलगाव की भावना उत्पन्न करते हैं। इस समय विदेश से लाभ मिल सकता है। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव लाभकारी सिद्ध होगा। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। जो चीज़ें जीवन से जा रही हैं, उन्हें जाने दें वे आपके भविष्य की भलाई के लिए ही हो रहा है। जब गुरु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, तब उन्नति के योग बनेंगे। नए कार्यों की शुरुआत से पहले उचित योजना और व्यवस्था बनाना आवश्यक होगा। मकान, वाहन आदि से संबंधित लाभ के संकेत हैं।
---
मासिक फलादेश
जनवरी:
कार्यभार बढ़ेगा। कुछ चिंताएँ बनी रहेंगी। खर्चों में वृद्धि होगी और पुराने ऋण सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य भी कमजोर रह सकता है।
फरवरी:
इस महीने ग्रहण योग रहेगा। यह आपकी राशि से 11वें भाव में पड़ेगा, जिससे कार्यस्थल पर धोखा या राजनीति हो सकती है। अतः सभी कागज़ात और दस्तावेज़ सुव्यवस्थित रखें।
मार्च:
चंद्र ग्रहण पंचम भाव में रहेगा। आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी, लेकिन पेट से संबंधित समस्याएँ हो सकती हैं।
अप्रैल:
इस समय अधिकांश ग्रह 12वें भाव में रहेंगे, जिससे भ्रम की स्थिति बन सकती है। धार्मिक कार्य करें और दान-पुण्य करें, इससे मानसिक शांति मिलेगी।
मई:
परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा। नए इंटरव्यू कॉल आ सकते हैं। धन संबंधी समस्याएँ सुलझेंगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी।
जून:
गुरु के कर्क राशि में प्रवेश से लोगों और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई योग्य सलाहकार मिल सकता है l उसकी सलाह को गंभीरता से लें। नया घर बन सकता है या उसमें स्थानांतरण हो सकता है।
जुलाई:
यह महीना भी अनुकूल रहेगा। गुरु कर्क राशि में रहेंगे और मंगल मजबूत रहेगा, जिससे साहस बढ़ेगा। हालांकि राहु भ्रम पैदा कर सकते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें।
अगस्त:
मध्यम फलदायी रहेगा। संयम के साथ आगे बढ़ें और अपने कार्यों को समेटकर करें। स्वास्थ्य और संबंध अच्छे रहेंगे, लेकिन घुटनों या पैरों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
सितंबर:
बुध कन्या राशि में उच्च के होंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
अक्टूबर:
यह महीना अत्यंत शुभ रहेगा। शनि वक्री होंगे, लेकिन उनका प्रभाव कमजोर रहेगा। मंगल के कारण कार्यों में सफलता, प्रशंसा और प्रसिद्धि मिलेगी। धन के लिहाज से भी यह महीना बहुत अच्छा रहेगा। ऊर्जा में वृद्धि होगी।
नवंबर:
राहु और केतु का परिवर्तन होगा। कार्यक्षेत्र का माहौल बदलेगा और आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा।
दिसंबर:
शनि मार्गी हो जाएंगे, जिससे राहत मिलेगी। यह समय 2027 की सफलता की नींव रखने वाला होगा। इस अवधि में बनाई गई योजनाएँ सफल सिद्ध होंगी।
उपाय
नववर्ष को शुभ बनाने के लिए मेष राशि वाले लोगो को नित्य हनुमान जी की उपासना, हनुमान चालीसा , बजरंग बान या हनुमान बाहुक का पाठ करना चाहिए। साथ ही माथे पर केसर का तिलक लगाना अवश्य लगाना चाहिए।