ज्योतिष लेख

नवरात्रि 2026

Category: Education
Date: 11 Oct 2026

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026, रविवार से होने जा रही है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी।आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजकर 19 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन 11 अक्टूबर की रात 9 बजकर 30 मिनट के आसपास होगा। उदया तिथि के आधार पर शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी। पंचांग के अनुसार, 11 अक्टूबर को घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।2026 में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत रविवार को हो रही है। इस आधार पर मां दुर्गा का वाहन हाथी माना जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं में हाथी को सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा से जोड़कर देखा जाता है l

नवरात्रि के नौ दिनों में किस देवी की पूजा होगी?

- 11 अक्टूबर: मां शैलपुत्री 

- 12 अक्टूबर: मां ब्रह्मचारिणी

- 13 अक्टूबर: मां चंद्रघंटा

- 14 अक्टूबर: मां कूष्मांडा

- 15 अक्टूबर: मां स्कंदमाता

- 16 अक्टूबर: मां कात्यायनी

- 17 अक्टूबर: मां कालरात्रि

- 18 अक्टूबर: मां महागौरी

- 19 अक्टूबर: मां सिद्धिदात्री

   नवरात्रि में पूजा स्थल की साफ-सफाई रखें। कलश स्थापना शुभ मुहूर्त में करें और पूजा के समय मां दुर्गा का ध्यान करें। व्रत रखने वाले लोग अपनी सेहत के अनुसार खानपान का ध्यान रखें l
कलश स्थापना के बाद रोजाना पूजा और आरती करने की परंपरा है। नवरात्रि के आखिरी दिनों में अष्टमी या नवमी पर कन्या पूजन किया जाता है। नवरात्र  का पर्व भक्ति, संयम और अनुशासन का संदेश देता है l श्रद्धालु इन नौ दिनों में अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार पूजा-पाठ, दान और सेवा    करते है और माता का आशीर्वाद पाते है l

WhatsApp Chat Icon